जॉब्स

RSMSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2023: जारी हुआ कृषि पर्यवेक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन, 430 पदों के लिए इस डेट से करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 11, 2023, 01:17 PM IST

RSMSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा और आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी जरूर चेक कर लें।

Image

RSMSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2023

Photo : iStock

RSMSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 15 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 13 अगस्त निर्धारित की गई है।

RSMSSB Agriculture Supervisor Vacancy 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कृषि पर्यवेक्षक के कुल 430 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 385 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 45 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत सैलरी दी जाएगी

RSMSSB Agriculture Supervisor Eligibility 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

कृषि पर्यवेक्षक पदो पर भर्ती के एग्रीकल्चर में बीएससी या बीएससी ऑनर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही राजस्थान की संस्कृति और हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RSMSSB Agriculture Supervisor Exam 2023: अक्टूबर में होगी परीक्षा

कृषि पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 21 अक्टूबर को आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में कुल 300 अंकों के 100 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

RSMSSB Agriculture Supervisor Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 15 जुलाई से13 अगस्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य व क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article