RRB NTPC KI Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के अंडरग्रैजुएट पदों के दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT II का शेड्यूल जारी कर दिया है। रेलवे ने आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसके मुताबिक CEN No. 06/2024 के तहत होने वाली भर्ती के लिए CBT-II परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
कब होगी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा? RRB NTPC CBT-II Exam:
उम्मीदवारों के लिए अपने परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख जानने के लिए परीक्षा से 10 पहले लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा पास भी इसी लिंक पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सूचना दी जाती है कि वे अपना ई-कॉल लेटर यानी कि एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले ही डाउनलोड कर पाएंगे।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा एडमिट कार्ड: RRB NTPC CBT-II Exam Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एग्जाम सिटी और तारीख की सूचना वाले लिंक पर ही दिया जाएगा। बोर्ड ने बाताया कि परीक्षा केंद्र पर आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपने साथ अपना ओरिजनल आधार कार्ज यानी कि ई-वेरिफाइड प्रिंटआउट भी लेकर जाना होगा।
जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन के समय अपने आधार कार्ड को वेरिफाई करवाया था, उन्हें ये ध्यान देना होगा कि परीक्षा के दिन उनका आधार DIDAI सिस्टम में अपडेटेड रहे, ताकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के वक्त कोई देरी ना हो।
रेलवे ने उम्मीदवारों से की अपील
बोर्ड ने उम्मीदवारों से किसी भी नौकरी का वादा करने वाले स्त्रोत या फिर दलाल पर भरोसा ना करने की अपील की है। बोर्ड ने यात्रियों को जानकारी देते हुए बताया कि आरआरबी भर्ती पूरी तरह से सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट और एलिजिबिलिटी यानी योग्यता के आधार पर ही होती है। उम्मीदवार किसी भी अपडेट या फिर आधिकारिक सूचना के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों को चेक करते रहें।
