जॉब्स

RRB JE Recruitment 2025: शुरू हो गई रेलवे भर्ती, 2570 पदों के लिए आज से शुरू हुए आवेदन

RRB JE Recruitment 2025 Begins: रेलवे में जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 शुरू हो गई है, कुल 2570 पदों के लिए आज से आवेदन किया जा सकता है। अगर आप भी इस रेलवे में सरकारी जॉब के लिए इच्छुक हैं, तो rrbapply.gov.in से अप्लाई कर सकते हैं, जानें कौन व कब त​क कर सकता है आवेदन

Image

RRB JE Recruitment 2025

RRB JE Recruitment 2025 Apply Online Begins: रेलवे में नौकरी करने का सपना जल्द हो सकता है पूरा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे में जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आज 31 अक्टूबर से आवेदन विंडो को एक्टिव कर दिया है। रेलवे में जॉब करना ज्यादातर युवाओं का सपना होता है, ऐसे में ये खबर आपके बेहद काम की हो सकती है। बता दें, जूनियर इंजीनियर के अलावा अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी इस रेलवे में सरकारी जॉब के लिए इच्छुक हैं, तो rrbapply.gov.in से अप्लाई कर सकते हैं, जानें कौन व कब तक कर सकता है आवेदन

RRB JE Recruitment 2025 Last date

आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है। अगर आप इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, तो 30 नवंबर तक का इंतजार नहीं करिएगा, जल्द से जल्द विज्ञप्ति (RRB JE Recruitment 2025 PDF) को अच्छे से पढ़ने के बाद अप्लाई कर लीजिएगा।

RRB JE Recruitment 2025 Apply Online

रेलवे में जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कुल मिलाकर 2570 Government Job/Vacancy वैकेंसी निकाली गई हैं, जबकि पिछले साल 2024 में 7951 पदों पर भर्ती निकाली गई थी।

RRB JE Recruitment 2025 Age Limit

इस बार पिछली बार की तरह आयु सीमा में तीन साल की छूट भी नहीं दी गई है। पिछली बार अधिकतम आयु सीमा 36 रखी गई थी, जबकि इस बार 33 वर्ष ही है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। पिछली बार कोरोना महामारी के चलते लंबे समय बाद भर्ती निकलने के कारण तीन वर्ष आयु सीमा में छूट दी गई थी।

RRB JE Recruitment 2025 Post Detail

RRB JE Recruitment 2025 2570 Post vacancy detail

RRB JE Recruitment 2025 2570 Post vacancy detail

RRB JE Recruitment 2025 Fees

कैटेगरी के हिसाब से एप्लीकेशन फीस चेक करने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:

  • जनरल, OBC, और EWS उम्मीदवार: 500 रुपयेएप्लीकेशन फीस; 400 रुपयेरिफंडेबल अमाउंट (CBT के लिए)।
  • SC, ST, EBC, महिला, और ट्रांसजेंडर उम्मीदवार: 250 रुपयेएप्लीकेशन फीस; 250 रुपयेरिफंडेबल अमाउंट (CBT के लिए)।

RRB JE Recruitment 2025 Apply Online

उपलब्ध पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

RRB की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर, रजिस्ट्रेशन लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फिर लॉग इन करें।

एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।

फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

RRB JE Recruitment 2025 Salary

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जूनियर इंजीनियर के अलावा डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट के पदों पर भी भर्ती कर रहा है। ये वैकेंसी 7वें CPC के पे लेवल 6 के तहत अनाउंस की गई हैं, जिसमें शुरुआती सैलरी 35,400 रुपये है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article