RRB Group D Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: आरआरबी ग्रुप डी के लेवल 1 के 32,438 पदों पर आवेदन को लेकर बड़ी (RRB Group D Recruitment 2025) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 32,438 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 22 फरवरी से बढ़ाकर 1 मार्च 2025 कर (RRB Group D Recruitment) दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वो आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर (RRB Group D Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 3 मार्च 2025 है। यहां आप रेलवे ग्रुप डी के लेवल 1 के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
RRB Group D Recruitment 2025 Last Date: यहां देखें महत्वपूर्ण तारीख
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - 22 जनवरी 2025
- ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख - 3 मार्च 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 3 मार्च 2025
- आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख - 4 मार्च से 13 मार्च
RRB Group D Vacancy: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- ट्रैक मेनटेनर (Track Maintainer GR) - 13187
- प्वाइंट्समैन-बी (Pointsman-B) - 5058
- असिस्टेंट वर्सशॉप मेकेनिक (Assistant Workshop Mech)- 3077
- असिस्टेंट सी एंड डब्ल्यू (Assiatant C&W)- 2587
- असिस्टेंट एस एंड टी (Assistant S&T)- 2012
- असिस्टेंट टीएल एंड एसी (Assistant TL & AC) - 1041
- असिस्टेंट टीआरडी (Assitant TRD)- 1381
- असिस्टेंट लोको शेड (Assistant Loco Shed Electrical)- 950
- असिस्टेंट ऑपरेशन (Assistant Operation Electrical)- 744
- असिस्टेंट ट्रैक मशीन (Track Machine)- 799
- असिस्टेंट लोको शेड (Assistant Loco Shed Diesel)- 420
- असिस्टेंट ब्रिज (Assistant Bridge)- 301
- असिस्टेंट पी- वे (Assiatant P-Way) - 247
RRB Group D Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आरआरबी ग्रुप डी के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
RRB Group D Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवदेन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
RRB Group D Vacancy: आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) व ईडब्ल्यूएस (EWS) - 500 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पीएच (PH) व ईबीसी (EBC) - 250 रुपये
यहां आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व यूपीआई के जरिए अपना आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
