जॉब्स

RPSC : सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से फटाफट करें चेक

RPSC released Assistant Prosecution Officer preliminary exam result: गृह विभाग (अभियोजन) हेतु विज्ञापित सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम आरपीएससी ने मंगलवार को जारी किया । इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Image

Assistant Prosecution Officer preliminary exam result

RPSC released Assistant Prosecution Officer preliminary exam result: गृह विभाग (अभियोजन) हेतु विज्ञापित सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम आरपीएससी ने मंगलवार को जारी किया । इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि गत 19 जनवरी को आयोजित इस परीक्षा के परिणाम स्वरूप 2724 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा हेतु अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों में से यदि कोई अभ्यर्थी विज्ञापन/नियमों के अनुसार निर्धारित पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करता है तो आयोग किसी भी स्तर पर उसकी अभ्यर्थिता/पात्रता को निरस्त कर देगा। उक्त भर्ती के अंतर्गत मुख्य परीक्षा का आयोजन आगामी 1 जून को प्रस्तावित है।

इस परीक्षा के जारी किए गए विस्तृत विज्ञापन के अन्तर्गत ओ. एम.आर. उत्तर पत्रक में प्रश्नों के विकल्प भरने के सम्बन्ध में विशेष निर्देश के बिन्दु संख्या 5 तथा प्रश्न-पत्र में उल्लेखित परीक्षार्थियों के लिए निर्देश के बिन्दु संख्या 11 के अनुसार किसी परीक्षार्थी द्वारा 10 प्रतिशत अर्थात् 10 से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प अंकित नहीं करने के कारण 88 अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा हेतु अयोग्य घोषित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ भर्ती परीक्षाओं में प्रत्येक प्रश्न का पांचवा विकल्प दिया जाता है। इसमें यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहे तो उसे पांचवे विकल्प ''अनुतरित प्रश्न'' का चयन कर ओएमआर शीट पर गोले को भरना होता है। किसी भी विकल्प का चयन न करने पर प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटने तथा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प का चयन न करने पर अभ्यर्थी को संबंधित परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किए जाने का प्रावधान भी आयोग द्वारा किया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article