RPSC Recruitment 2024, RPSC Senior Teacher Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 6 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च निर्धारित की गई है।
RPSC Senior Teacher Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से संस्कृत शिक्षा विभाग के तहत सीनियर टीचर यानी वरिष्ठ अध्यापक के कुल 347 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, संस्कृत विषय के 79 पद, इंग्लिश के 49 पद, मैथ्स के 68 पद, हिन्दी के 39 पद, सोशल साइंस के 65 पद और साइंस के 47 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत सैलरी मिलेगी।
Rajasthan Senior Teacher Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
राजस्थान में सीनियर टीचर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
How to apply for RPSC Senior Teacher Recruitment 2024
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीनियर टीचर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
RPSC Senior Teacher Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
राजस्थान सीनियर टीचर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 6 फरवरी से 6 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
