जॉब्स

RSSB Exam Calendar: राजस्थान में 70 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम

Rajasthan Staff Selection Board released RSSB Exam Calendar for 70 exams: राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने अक्टूबर, 2024 से जून, 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कलेण्डर जारी कर दिया है

Image

RSSB Exam Calendar Full PDF Download

Rajasthan Staff Selection Board: राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने अक्टूबर, 2024 से जून, 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कलेण्डर जारी कर दिया है जिसमें आवेदन, परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन समेत विभिन्न बिन्दुओं की तिथिवार घोषणा की गई है। कलेण्डर के अनुसार 2024 में अक्टूबर से दिसम्बर तक 11 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। राजस्थान में अगले 2 साल में परीक्षाये कब-कब होंगी और उनके परिणाम कब जारी होंगे, इसका सम्पूर्ण विवरण इस कलेण्डर में निहित है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने वाली एजेंसियों (कर्मचारी चयन बोर्ड, आरपीएससी) को भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी करने और जल्द परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिये थे। इसी निर्देश की पालना में कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को अपनी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का संशोधित कलेण्डर जारी किया है।

भजन लाल शर्मा का यह ऐतिहासिक कदम सराहनीय और ऐतिहासिक है और राज्य के युवाओं ने इसकी प्रशंषा की है। उनका कहना है कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के सपने साकार होंगे। यह कलेण्डर प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए एक मार्गदर्शन का काम करेगा जिससे वे अपनी परीक्षाओं की नियमित योजना बनाकर तैयार कर सकेंगे। साथ ही अपनी तैयारी को चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अग्रसर हो सकेगें।

भर्ती कलेण्डर में 70 प्रतियोगी परीक्षाओं के दिन और उनका परिणाम जारी करने की तिथि तक अंकित की गई है। भजन लाल सरकार ने 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी और 6 लाख लोगों को कौशल विकास के साथ रोजगार देने का वादा किया है। सरकार की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं है। राज्य में दिसम्बर, 2024 तक लगभग 1 लाख से ज्यादा विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति देने के लिए विज्ञप्तियां जारी कर दी गई हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article