क्रिकेट

नमन धीर की 'हार्ट-बीट' चेक करना चाहते हैं इरफान पठान, कारण भी बताया

भारत ने दूसरा टी20 मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो जरूर तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी रहे, लेकिन इसकी नींव रखी नमन धीर ने जिन्होंने छठे विकेट के लिए तिलक के साथ अहम साझेदारी की।

Image

नमन धीर (साभार-X)

टीम इंडिया ने मुश्किल परिस्थिति से वापसी करते हुए दूसरा टी20 मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। भारत ने जरूरी 181 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। तिलक वर्मा 51 जबकि नीतीश कुमार रेड्डी 26 रन बनाकर नाबाद रहे। अगर आप इस जीत के पीछे तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी को हीरो मानते हैं तो शायद आप पूरी सच्चाई नहीं जानते हैं। तिलक और नीतीश ने जिस मंच पर टीम इंडिया की रोमांचक जीत की कहानी को अंजाम तक पहुंचाया उसकी नींव नमन धीर ने रखी थी। भारतीय टीम 181 रन का पीछा कर रही थी। 11वें ओवर में 70 के स्कोर पर 5वां विकेट गंवाया।

मुश्किल परिस्थिति में फंसी टीम इंडिया को एक मैच फिनिशर की तलाश थी। पिछले मुकाबले की तरह इस मुकाबले में भी मोर्चा संभाला नमन धीर ने जिन्होंने 17 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रन की तूफानी पारी खेली। इतना ही नहीं उन्होंने तिलक वर्मा के साथ छठे विकेट के लिए केवल 24 गेंद में 42 रन की साझेदारी की और मैच में टीम इंडिया की उम्मीद को जिंदा रखा।

इरफान पठान ने की तारीफ

नमन धीर की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने 31 में से 23 रन स्पिनर के खिलाफ बनाए। उन्होंने ब्रेसवेल के खिलाफ 325.0 और सबसे सफल गेंदबाज मिचेल सैंटनर के खिलाफ 111.1 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। इस दौरान जब भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव था, तब नमन एक कूल नजर आए। मैच के बाद इरफान पठान ने नमन धीर की खूब तारीफ की। उन्होंने अपने यूट्यूब पर बोलते हुए कहा कि वह इस बल्लेबाज का हार्ट-बीट चेक करना चाहते हैं कि आखिर कैसे कोई बल्लेबाज इतना कूल रह सकता है।

पठान यहीं नहीं रुके, उन्होंने नमन को भविष्य का सबसे बड़ा फिनिश बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी, लेकिन जिस तरह से वह खेल रहे हैं वह आने वाले समय में भारत के सबसे बड़े मैच फिनिशर बन सकते हैं। पहले मुकाबले में नमन धीर ने 15 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच फिनिश किया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article