जॉब्स

Rajasthan Sarkari Job Alert 2025: राजस्थान में 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, RSMSSB ने जारी किया नोटिफिकेशन

Rajasthan Sarkari Job Alert 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एंव राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी के विभिन्न संवर्ग के लिए 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाल दी है। आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी से आरएसएसएमबी की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर शुरू होगी।

Image

CM Bhajan Lal Sharma

Rajasthan Sarkari Job Alert 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एंव राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी के विभिन्न संवर्ग के लिए 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाल दी है। आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी से आरएसएसएमबी की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर शुरू होगी। राजस्थान की इस भर्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 8256 पद और राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी (MES) के 5142 पद शामिल हैं। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

RSMSSB NHM Recruitment 2025: एनएचएम में कितने पदों पर भर्ती

पद का नामवैकेंसी
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO)2634
नर्स1941
खंड कार्यक्रम अधिकारी53
डाटा एंट्री ऑफिसर177
कार्यक्रम सहायक एंव कनिष्ठ कार्यक्रम146
लेखा सहायक272
फार्मा सहायक499
सेक्टर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक565
सामाजिक कार्यकर्ता72
अस्पताल प्रशासक44
मेडिकल लैब टेक्नीशियन414
कंपाउंडर आयुर्वेद261
पब्लिक हेल्थ केयर नर्स102
रिहेबिलेशन कार्यकर्ता633
नर्सिंग ट्रेनर56
ऑडियोलॉजी42
साइकेट्रिक केयर नर्स49
फिजियोथेरेपिस्ट सहायक58
सीनियर काउंसलर40
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता159
नर्सिंग इन्चार्ज04

Medical Education Society: राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी वैकेंसी

पद का नामवैकेंसी
नर्स ग्रेड 24466
लैब टेक्नीशियन321
मेडिकल सामाजिक कार्यकर्ता60
नर्सिंग ट्यूटर240
ऑडियोलिस्ट/स्पीच थेरेपिस्ट28
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग13
फिजियोथेरेपिस्ट14

RSMSSB Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं राज्य के आरक्षित वर्ग ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये एप्लिकेशन फीस है।

RSMSSB Recruitment 2025: आयु सीमा

राजस्थान की इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट का प्रावधान है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article