जॉब्स

Rajasthan Police SI Admit Card Released: जारी हुआ राजस्थान एसआई टेलीकॉम के पदों पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

Rajasthan Police SI Admit Card Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Rajasthan Police SI Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Police SI Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें राजस्थान एसआई टेलीकॉम परीक्षा का एडमिट कार्ड

Rajasthan Police SI Admit Card Released: आरपीएससी एसआई टेलीकॉम के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Police SI Admit Card) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Rajasthan Police SI Telecom Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Rajasthan Police SI Telecom Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा

बता दें राजस्थान सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम की भर्ती परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 98 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Police SI Admit Card 2025 Download

  1. सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RPSC SI Telecom Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

यदि आपके एडमिट कार्ड पर नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत ऑफिशियल मेलआईडी पर मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

Rajasthan Police SI Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. परीक्षा का समय
  9. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  10. हस्ताक्षर

राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम के एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article