जॉब्स

Railway WCR Recruitment 2024: रेलवे में 10वीं पास के लिए 3317 पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, यहां करें अप्लाई

Railway WCR Apprentice Recruitment 2024: 10वीं के बाद रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) की तरफ अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे में कुल 3317 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है।

Image

रेलवे में वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

Railway WCR Apprentice Recruitment 2024: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, RRC Apprentice के कुल 3317 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को रेलवे भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

रेलवे में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2024 से शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

RRC Apprentice Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Vacancy के लिंंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद RRC Railway WCR Jabalpur Apprentice 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RRC Apprentice Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

ध्यान रहे कि रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए फीस 141 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी के साथ दिव्यांग वर्ग वाले 41 रुपये में आवेदन कर सकते हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए भी फीस 41 रुपये ही है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

Railway Apprentice Eligibility: योग्यता और सेलेक्शन प्रोसेस

रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में ITI Certificate रखने वाले ही आवेदन के पात्र हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से ज्यादा और 24 साल से कम होनी चाहिए। इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का चयन 10वीं के मार्क्स के आधार पर होगा। इसके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article