जॉब्स

Railway Job 2024: रेलवे में ग्रेजुएट के लिए 8000 से ज्यादा वैकेंसी, सैलरी होगी 36000 से अधिक

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। ये भर्ती RRB NTPC की ओर से जारी हुई है। इसमें कुल 8113 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।

Image

रेलवे में बंपर वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। ये भर्ती RRB NTPC की ओर से जारी हुई है। इसमें कुल 8113 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर लें। रेलवे में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए शानदार मौका है।

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितबंर 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। वहीं, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर है। नीचे बताए स्टेप्स से इस वैकेंसी में आवेदन किया जा सकता है।

RRB NTPC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के ऑप्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर Railway Non Technical Popular Categories NTPC Graduate Level Post Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट जरूर ले लें।

RRB NTPC Recruitment 2024 Application Form यहां डायरेक्ट करें आवेदन।

RRB NTPC Application Correction: इस दिन तक करें सुधार

रेलवे की इस वैकेंसी में कुल 8113 खाली पदों पर भर्तियां होगी। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म में 23 अक्टूबर से सुधार कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 अक्टूबर तक का समय मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

RRB NTPC वैकेंसी डिटेल्स

रेलवे भर्ती बोर्ड में RRB NTPC की इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 8113 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें टिकट सुपरवाइजर के 1736 पदों पर, स्टेशन मास्टर के 994 पदों पर, गुड ट्रेन मैनेजर के 3144 पदों पर, जूनियर अकाउंटेंट के 1507 पदों पर और सीनियर क्लर्क के 732 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article