जॉब्स

Railway RRB Recruitment 2024: रेलवे में इस साल की सबसे बड़ी वैकेंसी, 14000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां, जानें कब होगी परीक्षा

Railway RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। भारतीय रेलवे की तरफ से साल 2024 में अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी जारी हो गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 14000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने वाली है। रेलवे में ये भर्तियां अहमदाबाद, गोरखपुर, चंडीगढ़ समेत कई अलग-अलग जोन में होंगी।

Image

रेलवे टेक्नीशियन वैकेंसी

Photo : iStock

Railway RRB Technician Recruitment 2024: भारतीय रेलवे की तरफ से इस साल की अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी आ गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से टेक्नीशियन के 9144 पदों पर भर्तियां निकली थीं। अब इस वैकेंसी में 5154 पद और जोड़ दिए गए हैं। ऐसे में रेलवे में अब टेक्नीशियन के कुल 14298 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। साथ ही इस वैकेंसी के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इस वैकेंसी में आवेदन नहीं कर पाए हैं वो RRB Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

Railway Technician Recruitment में अब इतने पदों पर भर्तियां

रेलवे में निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 14298 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें जनरल कैटेगरी में कुल 6171 पदों पर, आर्थिक रूप से कमजोर यानी EWS में कुल 1481 पदों पर, ओबीसी वर्ग में कुल 3469 पदों पर, एससी में 2014 और एसटी में 1152 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इसमें टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 1092 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें कुल 8052 पदों पर भर्तियां होंगी। वहीं, वर्कशॉप में कुल 5154 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। बता दें कि कुल पदों में बढ़ोतरी की गई है। इसमें अहमदाबाद जोन में कुल 1015 पदों पर भर्तियां होंगी। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं-

RRB Technician Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कब होगी परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। आवेदन फॉर्म में सुधार का विकल्प खोला गया है। इसके बाद परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जाएगी। हालांकि, टेंटेटिव एग्जाम डेट सितंबर माह में रखी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article