Education News in Hindi: प्रिंसिपल भर्ती से जुड़ी नई खबर आई है। पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत सूबे के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल प्रमोशन का कोटा बढ़ा दिया गया है, इसके तहत 75% प्रिंसिपल्स की भर्ती हो सकेगी। यही नहीं, दूसरी बड़ी खबर है कि राज्य में जल्द ही 500 नए प्रिंसिपल्स की भर्ती की जाएगी।
75% प्रिंसिपल्स की नियुक्ति प्रमोशन के आधार पर
इस निर्णय के बाद, अब स्कूलों में 75% प्रिंसिपल्स की नियुक्ति प्रमोशन के आधार पर की जा सकेगी। इससे पहले यह कोटा केवल 50% था, जिसकी वजह से स्कूलों में प्रिंसिपल्स की भारी कमी देखने को मिल रही थी। बता दें, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस हैं, जिनका कहना है कि ''कांग्रेस सरकार में ये कोटा सिर्फ 50 प्रतिशत था, जिसकी वजह से स्कूलों में प्रिंसिपल्स की कमी हुई। आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।''
सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर हुआ ऊंचा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार 15 अप्रैल को सुनाम के छाजली में 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' का उद्घाटन किया। इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ''स्कूल में छात्राओं की ओर से तैयार किए डेमो और बेटियों की प्रतिभा व आत्मविश्वास देखकर उनके मन को सुकून मिला। छात्रों की प्रतिभा प्रमाणित कर रही है कि पंजाब में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा हुआ है। सरकारी स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ रहे हैं।''
सरकारी नौकरी के लिए केवल योग्यता ही होगा आधार
उन्होंने आगे कहा कि ''पंजाब में सरकारी नौकरी के लिए पैसा या सिफारिश नहीं योग्यता ही आधार है।
