शहर

दिल्ली में दर्दनाक हादसा! गीता कॉलोनी खादर में यमुना में डूबे 4 युवक; 1 की मौत, 3 लापता

दिल्ली के शाहदरा इलाके में गीता कॉलोनी के खादर में नहाने के लिए यमुना नदी में उतरे चार युवकों में से एक की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हैं।

Image

नहाने के लिए यमुना नदी में उतरे चार युवकों में से एक की मौत

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के शाहदरा इलाके में गीता कॉलोनी के खादर में नहाने के लिए यमुना नदी में उतरे चार युवकों में से एक की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हैं। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी देशपाल ने बताया कि एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

देशपाल ने ANI को बताया, 'हमें सूचना मिली कि चार युवक यमुना नदी में डूब गए हैं। चारों के नाम पता चल गए हैं; एक का शव बरामद कर लिया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। एक का नाम सोनू है; उसका शव मिल गया है और उसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। बाकी तीन युवक सचिन, हेमंत और राजन हैं। बाकी तीनों की तलाश अभी जारी है।' पुलिस और बचाव दल लापता तीनों युवकों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं।

ऑपरेशन के लिए दो फायर टेंडर तैनात किए गए हैं

देशपाल ने आगे बताया कि इस ऑपरेशन के लिए दो फायर टेंडर तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी तरफ से दो गाड़ियां आई हैं, एक गीता कॉलोनी से और एक लक्ष्मी नगर से। गोताखोर और दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी काम में जुटे हैं और DDMA की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।'अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यमुना नदी या अन्य जलाशयों में बिना सुरक्षा व्यवस्था के नहाने या पानी में उतरने से बचें।

रात होने की वजह से तलाशी अभियान को रोक दिया गया है

रात होने की वजह से तलाशी अभियान को रोक दिया गया है। गोताखोर मंगलवार सुबह से अन्य तीन की तलाश करेगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में प्रत्यक्षदर्शियों ने चारों युवकों के शराब पीने की बात कही है। वहीं पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!