जॉब्स

Clerk Recruitment 2022: क्लर्क के 390 पदों पर निकली भर्ती, 30 अक्टूबर तक करें अप्लाई, जानें योग्यता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 02:34 PM IST

Punjab and Haryana Clerk Recruitment 2022, Clerk Vacancy 2022: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय के अधीनस्थ न्यायालयों में केंद्रीकृत भर्ती के लिए सोसायटी ने क्लर्क पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी तय समय के अंदर निर्धारित प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं।

Image

क्लर्क के 390 पदों पर भर्ती निकली है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • क्लर्क के 390 पदों पर निकली भर्ती
  • 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • नवंबर या दिसंबर में परीक्षा होने की संभावना

Punjab and Haryana Clerk Recruitment 2022, Clerk Recruitment 2022: पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय के अधीनस्थ न्यायालयों में केंद्रीकृत भर्ती के लिए सोसायटी ने क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू की गई है।

Clerk Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के 390 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 198 पद, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 66 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 72 पद, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 5 पद और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 49 पद शामिल हैं।

Clerk Eligibility:‌ कौन कर सकता है आवेदन?

क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।‌

Clerk Exam 2022: कैसे होगा चयन?

पंजाब और हरियाणा क्लर्क भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ‌यह परीक्षा नवंबर /दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी से कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। ‌क्लर्क भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% और कुल 40% अंक हासिल करना जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Clerk Jobs 2022: कितना देना होगा शुल्क?

अभ्यर्थी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 825 रुपए और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 525 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। महिला अभ्यर्थियों को भी इसमें छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article