PSPCL Recruitment 2025 Sarkari Naukri: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की तरफ से असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2500 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पंजाब में सराकरी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है।
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 को शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
PSPCL Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर सकेंगे।
- अंत में अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देंगे।
- उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले चयन के लिए लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ मार्क्स प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 2500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के अनुसार 25500 से 81100 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि यह जानकारी पिछले नोटिफिकेशन के आधार पर दी गई है, नई नोटिफिकेशन जारी होते ही डिटेल अपडेट कर दी जाएगी।
