जॉब्स

TGT Teacher Recruitment 2024: इस राज्य में निकली टीजीटी टीचर के 2500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, यहां जल्द करें अप्लाई

OSSSC TGT Teacher Recruitment 2024: ओडिशा सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSSC) की तरफ से TGT Teacher के खाली पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसमें ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो OSSSC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- osssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Image

टीजीटी टीचर की वैकेंसी

OSSSC TGT Teacher Recruitment 2024: सरकारी स्कूलों में नौकरी पाने का शानदार अवसर आया है। ओडिशा सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSSC) की तरफ से कई विषयों के लिए टीजीटी टीचर की वैकेंसी निकली है। ओडिशा में निकली इस वैकेंसी के माध्यम से टीजीटी टीचर के कुल 2500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हुई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो OSSSC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- osssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

ओडिशा में टीजीटी टीचर की इस वैकेंसी के लिए पहले आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2024 से 25 अप्रैल 2024 तक चली थी। इसके बाद फिर से 12 जून को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई और 7 जुलाई 2024 तक आखिरी तारीख तय की गई है। अब इसमें 25 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

OSSSC TGT Teacher के लिए करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- osssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद OSSSC TGT Teacher in Government Schools के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online के ऑप्शन पर जाएं।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
OSSSC Odisha TGT Teacher Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में बीएड पास की योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन के पात्र हैं। वहीं बात करें उम्मीदवारों के उम्र सीमा की तो इसमें 21 साल से ज्यादा और 38 साल से कम उम्र वाले आवेदन के पात्र हैं। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

OSSSC TGT Teacher सैलरी डिटेल्स

ओडिशा में टीजीटी टीचर की इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 35,400 रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कई तरह के सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article