जॉब्स

OSSC Recruitment 2024: इस राज्य में जूनियर स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

OSSC Recruitment 2024, Sarkari Naukri: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर स्टेनोग्राफर और जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 13 नवंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Image

OSSC Recruitment 2024: इस राज्य में जूनियर टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली वैकेंसी

OSSC Recruitment 2024, Sarkari Naukri: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (OSSC Recruitment 2024) खबर है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर स्टेनोग्राफर और जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट 2024 के पदों पर भर्ती (OSSC Junior Typist Vacancy) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (OSSC Junior Stenographer Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की शुरुआत 13 नवंबर 2024 है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2024 है। यहां आप ओएसएससी के जूनियर स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

OSSC Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • जूनियर स्टेनोग्राफर ईआईसी (इलेक्ट्रिसिटी), भुवनेश्वर - 24 पद
  • जूनियर स्टेनोग्राफर, स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑफिस - 16 पद
  • जूनियर स्टेनोग्राफर बोर्ड ऑफ रेवन्यू, कटक (ओडिशा) - 5 पद
  • जूनियर स्टेनोग्राफर, ईआईसी, सह पीसीआई - 4 पद
  • जूनियर स्टेनोग्राफर, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, कटक - 1 पद

OSSC Junior Typist Recruitment: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग के जूनियर स्टेनोग्राफर और जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट के पदों पद आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की जाएगी। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।

OSSC Junior Typist, Stenographer Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ossc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर OSSC Odisha Junior Stenographer And Typist Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

OSSC Junior Typist Vacancy

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लिंक एक्टिव होते ही योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरकर सबमिट करवा दें। क्योंकि अंतिम समय पर अप्लाई करने पर सर्वर का लोड बढ़ जाता है। इस वजह से फॉर्म भरने में समस्या आने लगती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article