RPSC 2nd Grade Sanskrit Teacher Result 2026 Out: आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (संस्कृत) प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RPSC 2nd Grade Sanskrit Teacher Result: कब हुई थी परीक्षा
बता दें आरपीएससी सीनियर टीचर संस्कृत सेकेंड ग्रेड की परीक्षाएं 14 जुलाई और 15 जुलाई 2026 को राज्य के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Sanskrit Teacher Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan 2nd Grade Senior Teacher Sanskrit Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: IBPS ने जारी किया SO प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड, यहां से चेक करें अपने नंबर
कब जारी हुआ था नोटिफिकेशन
आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 16 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। यहां ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक 19 अगस्त 2026 को एक्टिव किया गया था। आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2025 थी। फॉर्म करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 6 मई से 12 मई तक का समय दिया गया था। वहीं एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 7 दिन पहले जारी की गई थी। इसके बाद एडमिट कार्ड लिखित परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किया गया था। वहीं 13 अक्टूबर 2026 से विषयवार रिजल्ट जारी हो रहा है।
