क्रिकेट

IND vs NZ 2nd T20 Today Match Timing 24 October 2026: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20, जानिए मैच का समय

IND vs NZ 2nd T20 Today Match Timing 24 October 2026: आज (24 अक्टूबर 2026) मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान टीम इंडिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच में जीत के साथ भारत सीरीज में शुरुआती बढ़त ले चुका है। यहां हम जानेंगे कि आज भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा, कहां होगा मुकाबला, क्या कहते हैं आंकड़े और कैसा होगा मौसम।

Image

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच का समय

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026
  • आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला
  • टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है

IND vs NZ 2nd T20 Match Timing Today 24 October 2026: न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं, कि वहां की तेज पिचों पर कैसे भारतीय टीम खेल पाएगी, क्या बुमराह जैसे गेंदबाज के बिना टीम इंडिया सफल होगी, क्या भारतीय टीम इतनी जल्दी खुद को हालातों में ढाल पाएगी? ऐसे कई सवाल थे, लेकिन टीम इंडिया ने इन सभी सवालों का जवाब एक बेहतरीन जीत के साथ दिया। न्यूजीलैंड द्वारा 226 रनों का विशाल लक्ष्य देने के बावजूद टीम इंडिया के बल्लेबाज थमे नहीं और 4 विकेट से जीत हासिल करके 5 मैचों की इस सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली। अब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में आज टीम इंडिया एक बार फिर मजबूती से और बढ़े हुए मनोबल के साथ सीरीज के दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए तैयार है।

न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने-सामने के आंकड़े (IND vs NZ Head To Head T20I Stats)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 32 मुकाबले हो चुके हैं। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 20 टी20 मैचों में हराया है। जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ सिर्फ 11 बार जीत पाई है। वहीं, एक मैच टाई रहा था। मौजूदा सीरीज न्यूजीलैंड में खेली जा रही है, ऐसे में न्यूजीलैंड में इन दोनों टीमों के मैचों के ताजा आंकड़े भी जानते हैं। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच न्यूजीलैंड की जमीन पर 13 टी20 मैच हुए हैं (जिसमें मौजूदा सीरीज का पहला मैच भी शामिल है)। भारत ने यहां भी अपना दबदबा दिखाया है और न्यूजीलैंड को उसी की धरती पर 8 टी20 मैचों में शिकस्त दी है। मेजबान न्यूजीलैंड ने अपने ही घर में भारत के खिलाफ सिर्फ 4 मैच जीते हैं।

आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे और कहां खेला जाएगा? (When And Where IND vs NZ 2nd T20 Match Will Be Played Today)

मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैचक्राइस्टचर्च (हेगली ओवल मैदान)भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे

आज टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में क्या बदलाव हो सकता है? (India Playing-11 Probable Changes Today)

भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से पिछले मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी थी, जिसके कारण ही भारतीय टीम वो मैच जीत सकी। अब समस्या ये है कि ईशान किशन (Ishan Kishan) चोटिल होने के कारण आज का मैच नहीं खेलेंगे। ऐसे में टीम प्रबंधन को प्लेइंग-11 में बदलाव करना ही होगा। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ये संकेत दे चुके हैं कि ईशान किशन की जगह टीम में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मौका मिल सकता है। लेकिन अब तक वैभव ओपनिंग ही करते आए हैं, इसलिए देखना ये होगा कि किसे टीम में शामिल किया जाता है, क्योंकि ओपनर्स इस समय लय में हैं और उनकी पार्टनरशिप के साथ खिलवाड़ करना भी सही नहीं होगा।

टी20 सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें (India And New Zealand Full Squads For T20I Series)

न्यूजीलैंड की टी20 टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे और जैकब डफी।

भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती।

आज कैसा रहेगा क्राइस्टचर्च का मौसम? (Christchurch Weather Forecast Today 24 October 2026)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच जिस क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला गया था, आज दूसरा टी20 मैच भी वहीं होने जा रहा है। आइए जान लेते हैं कि आज क्राइस्टचर्च में मौसम कैसा रहने वाला है। क्राइस्टचर्च में आज मौसम का कोई अनुमान नहीं है। उमस भी ज्यादा नहीं होगी। दिन भर अच्छी धूप खिली रहेगी और मौसम भी शाम को ठंडा रहेगा। क्राइस्टचर्च में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article