जॉब्स

ONGC Recruitment 2024: महारत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा, यहां तुरंत करें अप्लाई

Maharatna Company ONGC Recruitment 2024: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। मेडिकल ऑफिसर के पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के होगा। इसमें सिर्फ इंटरव्यू और मेरिट के आधार पर सेलेक्शन होगा। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- ongcindia.com पर जाएं।

Image

महारत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका

Photo : Times Now Digital

ONGC Recruitment 2024 For Medical officer: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 262 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- ongcindia.com पर जाएं।

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 23 जून 2024 तक का ही समय दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें। आवेदन करने का सही तरीका नीचे देख सकते हैं।

ONGC MO Recruitment: ऐसे करें अप्लाई

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद apply for these Doctors on Contract Basis in ONGC के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Apply Here के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

ONGC Recruitment 2024 For Medical Officer Notification यहां डायरेक्ट लिंक से देखें।

ONGC Medical Officer Recruitment: इन जोन में भर्तियां

  • HQ Sector- 15
  • Western Sector- 50
  • Mumbai Sector- 75
  • Southern sector- 57
  • Central Sector- 35
  • Eastern Sector- 30

ONGC Medical Officer Eligibility: योग्यता और आयु सीमा

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Medical Office के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से MBBS, MD, MS या BHMS की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, बात करें उम्र सीमा की तो इसमें 45 साल से ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी डिटेल्स

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मेडिकल ऑफिसर के पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के होगा। इसमें सिर्फ इंटरव्यू और मेरिट के आधार पर सेलेक्शन होगा। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 1,05,000 रुपये होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article