Odisha Police Constable Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर निर्धारित की गई थी।
Odisha Police Constable Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस में सिपाही/कांस्टेबल के कुल 2030 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for Odisha Police Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Odisha Police Constable Salary: कितने मिलेगा वेतन
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
