जॉब्स

SSC MTS 2025 Vacancy: खुशखबरी! बढ़ गई एसएससी एमटीएस व हवलदार पदों की सीटें, देखें अब कितने पदों पर होगी भर्ती

SSC MTS, Havaldar Vacancies 2024 increased: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2024 के लिए रिक्तियां बढ़ा दी हैं। जिन लोगों ने SSC MTS 2025 form भरा था, उनके पास अब सेलेक्ट होने का और भी मौका होगा।

Image

बढ़ गई SSC MTS व हवलदार भर्ती के लिए पदों की संख्या

SSC MTS, Havaldar Vacancies 2024 increased: Staff Selection Commission (SSC) Multi-Tasking (Non-Technical) Staff and Havaldar (CBIC & CBN) Examination, 2024 के लिए रिक्तियां बढ़ा दी हैं। जिन लोगों ने SSC MTS 2025 Form भरा था, उनके पास अब सेलेक्ट होने का और भी मौका होगा। पात्र उम्मीदवार कर्मचारर चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से नई रिक्तियों की जांच कर सकते हैं।

SSC MTS 2025 Notification के अनुसार, SSC MTS & Havaldar Exam 2025 के माध्यम से 11,518 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें से 8079 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए हैं, जबकि 3439 पद हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के लिए हैं।

कैसे देखें नोटिस

  • ssc.gov.in पर जाएं।
  • Notice Board के नीचे देखें।
  • इस 3 मार्च के इस टेक्स्ट पर क्लिक करें - Final Vacancy for Multi-Tasking(Non-Technical) and Havaldar (CBIC & CBN) Examination 2024
  • नया पेज खुलेगा, जो कि पीडीएफ फॉर्म में होगा।
SSC MTS, Havaldar Vacancies 2024 increased Official Notice

ये भी पढ़ें

आयोग ने पहले 4,887 रिक्तियों का विज्ञापन दिया और बाद में इसे बढ़ाकर 6,144 कर दिया। CIBC और CBN में 3,439 हवलदार की रिक्तियों के साथ, कुल संख्या 9,583 हो गई। SSC MTS & Havaldar Notification 2025 के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से भरी जाने वाली कुल रिक्तियों की संख्या 11,518 कर दी गई है।

आयोग ने 30 सितंबर से 11 नवंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर एसएससी एमटीएस, हवलदार कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किया।

उनके प्रदर्शन के आधार पर, 27011 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) दौर के लिए चुना गया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article