जॉब्स

RRB NTPC UG Recruitment 2025: रेलवे में 3,058 पदों पर आवेदन के लिए बढ़ गई तारीख, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

RRB NTPC UG Recruitment 2025 Last Date: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRBs) नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट भर्ती 2025 के लिए जो विज्ञप्ति जारी की थी, उसके लिए आवेदन अब 4 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 3,058 पद भरे जाएंगे।

Image

रेलवे में 3,058 पदों पर आवेदन के लिए बढ़ गई तारीख

RRB NTPC UG Recruitment 2025 Last Date Extended: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRBs) नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट भर्ती 2025 के लिए खुद को रजिस्टर करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अगर आप भी इस रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने से चूक गए थे तो अब आप 4 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

RRB NTPC UG Recruitment 2025: पदों के नाम

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क सहित अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी।

RRB NTPC UG Recruitment 2025: पदों की संख्या

योग्य उम्मीदवारों के पास रेलवे में सरकारी नौकरी करने का बेहतरीन अवसर है। RRB NTPC UG Recruitment 2025 Notification के माध्यम से कुल 3,058 वैकेंसी भरी जाएंगी।

RRB NTPC UG Recruitment 2025 Apply Online

इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एप्लीकेशन ऑफिशियल RRB वेबसाइट rrbcdg.gov.in, या संबंधित रीजनल RRB पोर्टल पर जमा किए जा सकते हैं।

RRB NTPC UG Recruitment 202: योग्यता

अंडरग्रेजुएट पदों के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 12 (10+2) पास होना चाहिए।

RRB NTPC UG Recruitment 2025: उम्र सीमा

एप्लिकेंट की उम्र 01 जुलाई 2025 को 18-30 साल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग को आवेदन में छूट मिलेगी।

RRB NTPC UG Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

RRB NTPC UG Recruitment 2025 Official Website rrbcdg.gov.in या अपने रीजनल RRB पोर्टल पर जाएं।

  1. एक वैलिड ईमेल ID और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन करें, इसके बाद लॉगिन करें।
  2. एप्लीकेशन फॉर्म भरें, हर डिटेल्स को अच्छे से चेक करते चलें
  3. बताए गए फॉर्मेट के हिसाब से फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  4. एप्लीकेशन फीस भरें, जो कि ऑनलाइन करनी होगी।

RRB NTPC UG Recruitment 2025: फीस

एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए जनरल कैंडिडेट को 500 रुपये व अन्य को 250 रुपये देने होंगे। फीस भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 दिसंबर 2025 कर दी गई है।

रही बात सेलेक्शन की, तो पहले कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट 1 (CBT-1) होगा, इसमें पास लोगों के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट 2 (CBT-2) होगा। फिर पद के लिए जरूरत होगी तो स्किल / टाइपिंग / एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article