जॉब्स

NDA Pune Various Post Recruitment 2024: एनडीए में निकली ग्रुप सी की भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

NDA Pune Group C Recruitment 2024 Apply Online Date: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में ग्रुप सी के विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, उम्मीदवार यहां पदों के नाम, संख्या के साथ महत्वपूर्ण तिथियां व अप्लाई के लिए ऑन्लाइन लिंक देख सकते हैं।

Image

एनडीए पुणे विभिन्न पद भर्ती 2024

NDA Pune Group C Recruitment 2024 Apply Online Date and Link: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में करियर बनाने की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में ग्रुप सी के विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, उम्मीदवार यहां पदों के नाम, संख्या के साथ महत्वपूर्ण तिथियां व अप्लाई के लिए ऑन्लाइन लिंक देख सकते हैं। इन पदों में ग्रुप सी के तहत एलडीसी, मल्टी टास्किंग स्टाफ एमटीएस, ड्राइवर व अन्य शामिल हैं।

जारी नोटिफिकेशन के तहत, विभिन्न आईटीआई और गैर-आईटीआई पदों की भर्ती की जानी है। जो उम्मीदवार इस एनडीए पुणे भर्ती के लिए रुचि रखते हैं वे 16 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, भर्ती प्रकिया 27 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है।

जारी विज्ञप्ति के तहत 198 पदों पर भर्ती की जानी है।

महत्वपूर्ण तिथियां - NDA Pune Various Post Recruitment 2024 Imp Date
आवेदन शुरू होने की तिथि 27 जनवरी
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि (21 दिन) संभवतः 16 फरवरी
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि(21 दिन) संभवतः 16 फरवरी
फीस जमा करने की अंतिम तिथि16 फरवरी
Direct Link for NDA Pune Group C Post Online Form 2024 ! Offiial Notification

एनडीए भर्ती 2024 आयु सीमा - NDA Pune Various Post Recruitment 2024 Age Limit

एनडीए पुणे ग्रुप सी अधिसूचना 2024 के अनुसार, उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम पदों के अनुसार अलग अलग है, जैसे:-

  • एलडीसीए स्टेनोग्राफरए ड्राफ्ट्समैन और सिविलियन मोटर ड्राइवर पद के लिए 27 वर्ष
  • अन्य सभी पदों के लिए 25 वर्ष

ज्यादा जानकारी के लिए आप ndacivrect.gov.in पर भी जा सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article