जॉब्स

NCERT Recruitment 2025: एनसीईआरटी में नौकरी, ncert.nic.in से करें अप्लाई, प्रतिदिन मिलेंगे 2500 रुपये, जानें कौन कर सकता है आवेदन

NCERT Recruitment 2025 Notification: एनसीईआरटी ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।

Image

एनसीईआरटी भर्ती 2025

NCERT Recruitment 2025 Notification Pdf: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती अभियान का उद्देश्य मीडिया प्रोडक्शन डिवीजन में एंकर, ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट, प्रोडक्शन असिस्टेंट (वीडियो और ऑडियो), वीडियो एडिटर, साउंड रिकॉर्डिस्ट और कैमरापर्सन के रिक्त पदों को भरना है। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो जानें क्या मांगी गई है योग्यता।

NCERT Recruitment 2025 Apply Online Website

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।

एनसीईआरटी भर्ती 2025: कब होगा इंटरव्यू

वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार सुबह 9 बजे सीआईईटी, एनसीईआरटी, नई दिल्ली पहुंच सकते हैं। वे अपने द्वारा चुने गए पद के अनुसार केंद्र पर जा सकते हैं। साक्षात्कार की तिथियां नीचे दी गई हैं:

  • एंकर: 17 मार्च, 2025
  • प्रोडक्शन असिस्टेंट (वीडियो और ऑडियो): 18 मार्च, 2025
  • वीडियो एडिटर: 19 मार्च, 2025
  • साउंड रिकॉर्डिस्ट: 20 मार्च, 2025
  • कैमरा पर्सन: 21 मार्च, 2025
  • ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट: 22 मार्च, 2025

NCERT Recruitment 2025 Eligibiity, कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवारों की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

NCERT Recruitment 2025 Salary

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिदिन 2,500 रुपये के दैनिक वेतन के आधार पर भुगतान किया जाएगा, जिसमें प्रति माह अधिकतम 24 कार्य दिवस होंगे। इस हिसाब से 60,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। हालांकि, परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता (टीए) या महंगाई भत्ता (डीए) नहीं दिया जाएगा।

ध्यान दें, चयनित उम्मीदवारों को अस्थायी आधार पर काम पर रखा जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article