स्पोर्ट्स

Asian Champions Trophy Champion: चीन को हराकर भारतीय महिला टीम ने चौथी बार जीता एशियव चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

भारतीय महिला टीम ने चीन को हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। यह उनका लगातार तीसरा और ओवरऑल चौथा खिताब है। इसके साथ ही टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। दूसरे नंबर पर 3 ट्रॉफी के साथ दक्षिण कोरिया है।

Image

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (साभार-X)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीत लिया। भारत के लिये दीपिका ने 38वें और 43वें मिनट में गोल दागे जबकि इशिका ने 42वें मिनट में फील्ड गोल किया। चीन के लिये एकमात्र गोल युजुन चेन ने 25वें मिनट में दागा। दीपिका ने भारत को 0-1 से पिछड़ने के बाद 3-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दीपिका ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 गोल किये जिनमें से नौ पेनल्टी कॉर्नर पर थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 6-2 से हराया था।

यह इस टूर्नामेंट में चीन के खिलाफ भारत की दूसरी जीत है। इससे पहले राउंड रॉबिन लीग में भारत ने चीन को 6-2 से हराया था। अब वह इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। भारतीय महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ दिया है जिसने यह खिताब 3 बार जीता था। भारत ने इससे पहले 2016, 2023 और 2024 में यह खिताब अपने नाम किया था।

भारतीय टीम के लिए शानदार रहा है साल 2026

भारतीय महिला हॉकी टीम की बात करें तो साल 2026 शानदार रहा है। इससे पहले भारतीय टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड, FIH नेशंस कप चैंपियन, 52 साल में FIH वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा टीम LA 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हाल ही में रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 4 बनकर सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी हासिल की। अब, भारतीय महिला टीम ने रिकॉर्ड चौथी बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी जीत लिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article