एजुकेशन

Jammu Kashmir School Winter Vacation 2026: 30 नवंबर से बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब तक रहेगी छुट्टी

जम्मू-कश्मीर में स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विंटर वेकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों को 30 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक छुट्टी रहेगी।

Image

जम्मू-कश्मीर स्कूल शीतकालीन अवकाश 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Jammu Kashmir School Winter Vacation 2026: जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सर्दी की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ठंड बढ़ने के कारण विंटर जोन वाले इलाकों में सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छुट्टियां 30 नवंबर 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी 2027 तक रहेंगी। यह आदेश कश्मीर के निदेशालय और जम्मू के विंटर जोन वाले क्षेत्रों के लिए अलग-अलग जारी किए गए हैं। दोनों आदेश 27 नवंबर 2026 को सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद निकाले गए।

शिक्षकों के लिए खास निर्देश

छात्र तो छुट्टी पर रहेंगे, लेकिन शिक्षकों को पूरी तरह फ्री नहीं माना गया है। उन्हें जरूरत पड़ने पर अकादमिक काम के लिए उपलब्ध रहना होगा। स्कूल दोबारा खुलने से चार दिन पहले सभी शिक्षकों को अपने स्कूल में रिपोर्ट करना जरूरी है ताकि तैयारी पूरी हो सके।

छुट्टियों का शेड्यूल एक नजर में

विवरणजानकारी
छुट्टी शुरू30 नवंबर 2026
छुट्टी खत्म28 फरवरी 2027
किन कक्षाओं के लिएप्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक
लागूसरकारी व मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल
शिक्षकों की रिपोर्टिंगदोबारा खुलने से 4 दिन पहले

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SIDBI बैंक में नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 1.45 लाख तक

विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि जो स्कूल इस शेड्यूल का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल हेड और स्टाफ को निर्देशों का पूरा पालन करना होगा।

पिछले साल भी लगभग इसी तरह की छुट्टियां घोषित की गई थीं। इस बार भी कश्मीर और जम्मू के विंटर जोन के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। माता-पिता और स्कूल प्रबंधन दोनों को इन तारीखों का ध्यान रखना चाहिए ताकि कोई परेशानी न हो। ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 13 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article