देश

परिसीमन के मुद्दे पर अमित शाह के आवास पर DMK सांसदों की बैठक, कनिमोझी ने बताई मिलने की वजह

Delimitation Bill: परिसीमन मुद्दे को लेकर डीएमके सांसद कनिमोझी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान, कनिमोझी के साथ पार्टी के अन्य सांसद भी मौजूद रहे।

Image

डीएमके सांसद कनिमोझी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

Delimitation Bill: संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार परिसीमन बिल लाने की तैयारी में है। इसको लेकर राजनीतिक दलों के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच, डीएमके सांसद कनिमोझी ने शनिवार की शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान, कनिमोझी के साथ पार्टी के अन्य सांसद भी मौजूद रहे।

डीएमके प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन?

  • कनिमोझी
  • ए राजा
  • दयानिधि मारन
  • टीआर बालू

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कनिमोझी ने कहा कि हमने परिसीमन बिल का समर्थन करने का फैसला किया है, क्योंकि इस विधेयक में डीएमके की वे सभी मांगें शामिल की गई हैं, जिन्हें हमने पिछली बार संसद में चर्चा के दौरान और उससे पहले भी उठाया था। उन्होंने कहा, ''2024 में डीएमके सरकार ने इस संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित किया था। हमने जो भी मांगें रखी थीं, आज उन्हें इस विधेयक का हिस्सा बना दिया गया है।''

डीएमके सांसद ने कहा कि हमने यह भी मांग की थी कि अगले 25 वर्षों तक परिसीमन पर रोक रहे। हमारी यह मांग भी विधेयक में शामिल है। हमने जो कुछ भी चाहा था, वह सब हमें मिल गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article