कौन बनेगा कोलकाता नाइट राइडर्स का नया कप्तान? ये हैं दावेदार

​पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स में बतौर कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल 2027 के कप्तान को लेकर चर्चा जोर शोर से शुरू हो गई है। टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ तेज गेंदबाज इरफान पठान और सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा इस मुद्दे पर जमकर चर्चा कर रहे हैं। अजिंक्य रहाणे को आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले केकेआर ने रिलीज कर दिया है। ऐसा में कप्तान का पद खाली है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं जिनके हाथों में किंग खान टीम की कमान 20वें सीजन के लिए सौंप सकते हैं? (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

​

Authored by: Navin ChauhanUpdated Nov 28 2026, 21:17 IST
केकेआर ने इन खिलाड़ियों को किया है रिटेन01 / 07

केकेआर ने इन खिलाड़ियों को किया है रिटेन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2027 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट, हर्षित राणा, अंगकृष रघुवंशी, फिन एलन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी और मनीष पांडे सहित कुल 17 प्लेयर्स को रिटेन किया है।

कप्तान बनने के रिंकू सिंह है सबसे बड़े दावेदार02 / 07

कप्तान बनने के रिंकू सिंह है सबसे बड़े दावेदार

जिन खिलाड़ियों को केकेआर ने रिटेन किया है उसमें से कप्तान बनने के दावेदार रिंकू सिंह, सुनील नरेन और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ी हैं। इन तीन खिलाड़ियों में रिंकू सिंह की दावेदारी सबसे मजबूत है क्योंकि उन्हें पिछले सीजन अजिंक्य रहाणे का डिप्टी यानी टीम की उपकप्तान नियुक्त किया गया था।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

​सुनील नरेन भी हैं रेस में शामिल03 / 07

​सुनील नरेन भी हैं रेस में शामिल

आईपीएल में शुरुआत से ही कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे सुनील नरेन को भी टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। क्योंकि वो टीम मैनेजमेंट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। टी20 लीग में कप्तानी का अनुभव भी उन्हें है। इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में केकेआर की टीम अबु धाबी नाइट राइडर्स का कप्तान बनाया गया था। ऐसे में उन्हें आईपीएल के लिए भी कप्तान बनाया जा सकता है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

स्टोक्स की हो सकती है सरप्राइज एंट्री04 / 07

स्टोक्स की हो सकती है सरप्राइज एंट्री

आईपीएल 2027 के लिए नीलामी में शामिल होने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स की एंट्री केकेआर में हो सकती है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन भी केकेआर के कप्तान रह चुके हैं। केकेआर के पर्स में 41.65 करोड़ रुपये बाकी हैं। ऐसे में स्टोक्स नाइट राइडर्स के निशाने पर हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का बाद स्टोक्स पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे। अगर केकेआर स्टोक्स को टीम में शामिल करने में सफल हुई तो वही टीम को नए कप्तान होंगे। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

स्टोक्स नहीं तो कौन?05 / 07

स्टोक्स नहीं तो कौन?

अगर नीलामी में बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल करने में केकेआर नाकाम रहती है तो टीम शाई होप पर भी दांव लगा सकती है। शाई होप ने भारत के खिलाफ हालिया टी20 और वनडे सीरीज में धमाल मचाया था। ऐसे में उन्हें खरीदने के लिए कई दावेदार इस बार नीलामी में नजर आएंगे। खरीदारों में सबसे आगे केकेआर नजर आएगी क्योंकि उन्हें एक कप्तान की तलाश है। कैरेबियाई खिलाड़ियों पर ऐसे भी केकेआर को ज्यादा भरोसा है। इसलिए उनकी दावेदारी भी मजबूत नजर आ रही है।(फोटो क्रेडिट WINDIES X)

ट्रेविस हेड को भी मिल सकता है मौका06 / 07

ट्रेविस हेड को भी मिल सकता है मौका

ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया है। हेड के टीम में शामिल होने से केकेआर को ओपनिंग और कप्तानी दोनों समस्याओं का स्थाई समाधान मिल सकता है। लेकिन एशेज सीरीज की वजह से आईपीएल से दूरी केकेआर की राह का रोड़ा बन सकती है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

पर्स में बची है कितनी राशि07 / 07

पर्स में बची है कितनी राशि

​केकेआर के पास आईपीएल 2027 के लिए होने वाली नीलामी में 41.65 करोड़ रुपये पर्स में बचे हैं। इस राशि से उसे 3 विदेशी सहित कुल 8 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना है। 2025 में चैंपियन बनने के बाद केकेआर के लिए अगले दो सीजन खराब रहे हैं। ऐसे में शाहरुख खान की टीम धमाकेदार वापसी लीग में करना चाहती है जिसमें कप्तान की भूमिका अहम रहेगी। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!