जॉब्स

NABARD Bank Recruitment 2024: नाबार्ड बैंक में 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई

NABARD Bank Recruitment 2024 Sarkari Naukri: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी NABARD की तरफ से ऑफिस एटेंडेट जैसे पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। बता दें कि इसमें आवेदन करने का आखिरी मौका है। ऐसे में जो कैंडिडटे्स अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

Image

नाबार्ड बैंक में बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

NABARD Bank Recruitment 2024 Sarkari Naukri: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी NABARD की तरफ से ऑफिस एटेंडेट जैसे पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 108 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। ऐसे में जो कैंडिडटे्स अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

नाबार्ड बैंक की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अक्टूबर 2024 को शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर 2024 को होगा। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

NABARD Bank Recruitment Application: ऐसे भरें फॉर्म

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- nabard.org पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाकर पहले New Vacancies पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर NABARD Office Attendant Group C Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

NABARD Office Attendant Group C Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

नाबार्ड बैंक की इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी-एसटी और दिव्यांग के लिए फीस 50 रुपये हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

योग्यता और सैलरी डिटेल्स

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी NABARD की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑफिस एटेंडेट के पद पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। इसके लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से तम होनी चाहिेए। सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने सैलरी के तौर पर 35000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article