जॉब्स

MPPKVVCL Recruitment 2024: इस राज्य में निकली अपरेंटिस की बंपर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें योग्यता

MPPKVVCL Apprentice Recruitment 2024: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर लें।

Image

MPPKVVCL Recruitment 2024

MPPKVVCL Apprentice Recruitment 2024: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL), जबलपुर ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए 21 सितंबर 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

MPPKVVCL Apprentice Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से अपरेंटिस के कुल 175 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रैजुएट इलेक्ट्रिकल के 31 पद, ग्रैजुएट सिविल के 21 पद, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड अकाउंटेंसी के 39 पद, ग्रैजुएट ह्यूमन रिसोर्स ब्रांच के 32 पद, टेक्निकल (डिप्लोमा) इलेक्ट्रिकल के 31 पद और टेक्निकल (डिप्लोमा) सिविल के 21 पद शामिल हैं।

MPPKVVCL Apprentice Bharti 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

MPPKVVCL Latest Vacancy 2024: कितना मिलेगा स्टाइपेंड

अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि ग्रैजुएट अपरेंटिस पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 9000 और टेक्निकल अपरेंटिस पदों पर 8000 रुपये महीने का स्टाइपेंटड दिया जाएगा।

MPPKVVCL Apprentice Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों को पहले NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद mpez.co.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करके सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर 21 सितंबर की शाम 5:30 बजे तक भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article