MP Police SI, Subedar Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: एमपी पुलिस की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Police SI Recruitment 2025) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने राज्य पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में वैकेंसी (MP Police Subedar Recruitment 2025) निकाली है। यहां सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के पदों पर आवेदन के लिए आज यानी 27 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एसआई के 472 सूबेदार के 28 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएदी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 है। यहां आप एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
MP Police Recruitment 2025: आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तारीख
- आवेदन की शुरुआत - 27 अक्टूबर 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख - 15 नवंबर 2025
- परीक्षा की तारीख - 9 जनवरी 2025
- कुल पद - 500
MP Police SI Recruitment 2025 Qualification: क्वालिफिकेशन
एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार के पदं पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
MP Police Exam Pattern 2025: एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार एग्जाम पैटर्न
वहीं यहां एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यहां 100 मार्क्स के 100 बहुवैकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। हालांकि पीईटी में न्यूनतम 30 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
MP Police SI, Subedar Selection Process: एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार चयन प्रक्रिया
एमपी पुलिस के एसआई और सूबेदार के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
MP Police SI, Subedar Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MP Police SI, Subedar Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
MP Police Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है।
