जॉब्स

MP Police Admit Card: एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MP police constable admit card 2025: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MP Police Admit Card

MP Police Admit Card: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एमपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।

बताते चलें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ये परीक्षा 30 अक्तूबर 2025 को होनी है। ये एग्जाम दो पालियों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट की टायमिंग सुबह साढ़े नौ बजे से से लेकर 11:30 मिनट तक रहेगी। रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 से लेकर 8:30 बजे तक रहेगा। वहीं दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2:30 से लेकर 4:30 बजे तक रहेगा और इसका रिपोर्टिंग समय 12:30 से लेकर 1:30 बजे तक रहेगा।

ऐसे डाउनलोड करें एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए लिंक एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिये।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिट आउट निकालकर रख लें।
Also Read: RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार, कहां और कैसे कर सकते हैं चेक
    एडमिट कार्ड में लिखी गई जानकारियां जैसे कि परीक्षा का नाम, परीक्षा सेंटर का पता, परीक्षा का समय, परीक्षा की तिथि, उम्मीदवार का नाम, उम्मीदवार की जन्मतिथि, उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर, परीक्षा के लिए गाइडलाइंस, परीक्षा के विषय और परीक्षा सेंटर तक पहुंचने का समय अच्छी तरह चेक कर लें। सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर में जाने से पहले अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी रख लें। रिक्रूटमेंट प्रोसेस के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी है। कोई परेशानी ना हो इसके लिए एडवांस में ही एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
    Kusum Bhatt
    कुसुम भट्टauthor

    टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

    और पढ़ें
    End of Article