MP PAT Answer Key 2022 Out: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड, MPPEB ने प्रारंभिक कृषि परीक्षा, PAT के लिए परीक्षा आयोजित की और अब MP PAT उत्तर कुंजी 19 अक्टूबर, 2022 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - peb.mp.gov.in की मदद से आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना रोल नंबर और टीएसी कोड दर्ज कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि यह केवल एक उत्तर कुंजी है ना कि आपका अंतिम परिणाम। जो लोग आपत्ति उठाना चाहते हैं, वे वेबसाइट पर अपडेट के अनुसार 21 अक्टूबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। हर प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
एमपी पीएटी परीक्षा 15 अक्टूबर, 2022 और 16 अक्टूबर, 2022 को बोर्ड की ओर से दो पालियों में आयोजित की गई थी - एक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक। जो लोग परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, केवल इन उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी होती है।
एमपी पैट 2022 आंसर की: कैसे डाउनलोड करें
- एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट - peb.mp.gov.in पर जाएं।
- फिर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'ऑनलाइन प्रश्न / उत्तर आपत्ति - प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) - 2022'
- एक नई वेबसाइट खुलेगी और रिक्रूटमेंट टेस्ट सेक्शन के तहत प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) - 2022 दिनांक: 18/10/2022 पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और टीएसी कोड दर्ज करें। फिर लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करके एक कॉपी अपने पास रख लें।
