जॉब्स

KGMU Recruitment 2024: केजीएमयू में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए वैकेंसी, यहां तुरंत करें अप्लाई

KGMU Various Post Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने का शानदार मौका है। केजीएमयू की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 332 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- kgmu.org पर जाना होगा।

Image

KGMU में बंपर वैकेंसी

Photo : Twitter

KGMU Various Post Recruitment 2024: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने का शानदार मौका है। केजीएमयू की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 332 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- kgmu.org पर जाना होगा।

KGMU की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दिए स्टेप्स से पूरी कर सकते हैं।

KGMU Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- kgmu.org पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर KGMU Non Teaching Various Post Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Registration Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

KGMU Non Teaching Various Post Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

केजीएमयू में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 2360 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 1416 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

केजीएमयू की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 332 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें ओटी असिस्टेंट के लिए 65, टेक्नीशियन (डायलिसिस) के लिए 36, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर के लिए 23, रिसेप्शनिस्ट के लिए 23, फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के लिए 38 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article