जॉब्स

JSSC Field Worker Vacancy 2024: घूमने का शौक है तो बनें फील्ड वर्कर, झारखंड में आई 500 से ज्यादा वैकेंसी

JSSC Field Worker Vacancy 2024 Notification: झारखंड में फील्ड वर्कर बनने का शानदार मौका आया है। खास बात यह है कि पदों की संख्या 500 से ज्यादा है, और शैक्षणिक योग्यता भी बहुत हाई नहीं मांगी गई है। ऐसे में जल्द से जल्द झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए योग्यता पता कर लें।

Image

जेएसएससी फील्ड वर्कर की सरकारी नौकरी 2024

JSSC Field Worker Vacancy 2024 Notification Pdf Download: कुछ लोगों को घूमने का शौक इतना ज्यादा होता है, कि वे नौकरी भी ऐसी तलाशते हैं कि घूमते घूमते पैसा भी कमा लें, ऐसे लोगों के लिए झारखंड सरकार ने सरकारी नौकरी निकाली है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगी परीक्षा (JFWCE) के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग राज्य भर में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग में फील्ड वर्कर की भर्ती करेगा।

JSSC Field Worker Vacancy 2024 Post Number

JSSC Field Worker Recruitment 2024 Post Number के तहत कुल 510 पदों को भर जाएगा, यह सभी फील्ड वर्कर के पद होंगे।ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2024 है।

JSSC Field Worker Vacancy 2024 Apply Online Date

JSSC Field Worker Recruitment 2024 Apply Online Date की बात करें तो JSSC फील्ड वर्कर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 अगस्त, 2024 से शुरू होगी।

JSSC Field Worker Vacancy 2024 Website

JSSC Field Worker Recruitment 2024 Website /jssc.nic.in/ है, इसे नोट कर लें। उम्मीदवारों को Jharkhand Field Worker Competitive Exam (JFWCE) के लिए 31 अगस्त से पहले आवेदन करना होगा।

JSSC Field Worker Vacancy 2024 Educational Qualification

JSSC Field Worker Recruitment 2024 Educational Qualification की बात करें तो उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/10वीं पास होना चाहिए।

JSSC Field Worker Vacancy 2024 Salary

JSSC Field Worker Recruitment 2024 Salary काफी अच्छी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को 18000-56900 रुपये के पे मैट्रिक्स लेवल -1 में रखा जाएगा। आपको इस संबंध में विवरण के लिए अधिसूचना लिंक जरूर देखें। JSSC Field Worker Vacancy 2024 Notification pDF

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article