JSSC Inter Level Recruitment 2024: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 863 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को JSSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले एप्लीकेशन प्रोसेस, फीस और योग्यता की डिटेल्स यहां देख लें।
झारखंड में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त है। ऐसे में जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं।
JSSC Inter Level Recruitment के लिए ऐसे करें अप्लाई
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Jharkhand Intermediate Level Recruitment 2024 JIS(CKHT)CCE-2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
JSSC Intermediate Level Recruitment 2024 नोटिफिकेशन यहां देखें।
एप्लीकेशन फीस
इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इसमें जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए फीस 100 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 50 रुपये तय है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई?
झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इंटर लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा टाइपिंग स्पीड पर कमांड होनी चाहिए। इसमें कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 35 साल से कम होनी चाहिए।
इस वैकेंसी में स्टेनोग्राफर या प्राइवेट असिस्टेंट के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी पे लेवल4 के तहत होगी। इसमें 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक सैलरी होगी। वहीं, लोअर डिवीजन क्लर्क के पद पर सेलेक्ट होने वालों को 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
