जॉब्स

JPSC Civil Judge Result 2024: जारी हुआ सिविल जज प्रीलिम्स का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

JPSC Civil Judge Result 2024, Sarkari Result 2024: झारखंड सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 10 मार्च 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

Image

JPSC Civil Judge Result 2024

JPSC Civil Judge Prelims Result 2024, Sarkari Result 2024: जेपीएससी सिविल जज रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (JPSC Civil Judge Prelims Result 2024) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जेपीएससी सिविल जज रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट (JPSC Civil Judge Result 2024 Pdf) डाउनलोड कर सकते हैं।

JPSC Civil Judge Result 2024: मार्च में हुई थी परीक्षा

आयोग द्वारा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 10 मार्च 2024 को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download JPSC Civil Judge Result 2024

  • जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सिविल जज रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

JPSC Civil Judge Sarkari Result 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से झारखंड में सिविल जज के कुल 138 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य के लिए 60, ईडब्ल्यूएस के लिए 13, बीसी I के लिए 10, बीसी II के लिए 15, एससी के लिए 12 और एसटी के लिए 28 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 27,700 रुपये से 44,700 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article