Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 Application Reopens: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड होम गार्ड विभाग ने होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर 9 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 जुलाई निर्धारित की गई है।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2025:
नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड में होम गार्ड के कुल 1614 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रामीण होम गार्ड के 1276 पद और शहरी होम गार्ड के 338 पद शामिल हैं। ग्रामीण होम गार्ड पदों के लिए अभ्यर्थी 7वीं पास और शहरी होम गार्ड पदों के लिए 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 19 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
How to apply for Jharkhand Home Guard Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
झारखंड होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिन्दी लेखन, तकनीकी दक्षता परीक्षा (सिर्फ शहरी अभ्यर्थियों के लिए) के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
