एजुकेशन

OSSC CGL Answer Key 2024: जारी हुई ओडिशा सीजीएल प्रीलिम्स आंसर-की, इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति

OSSC CGL Answer Key 2024 PDF Dowload Link: ओडिशा सीजीएल प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 20 अक्टूबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की ossc.gov.in पर जारी कर दी गई है।

Image

OSSC CGL Answer Key 2024

OSSC CGL Answer Key 2024 PDF Dowload Link: ओडिशा सीजीएल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की (OSSC CGL Prelims Answer Key 2024) जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी ओडिशा सीजीएल प्रीलिम्स आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकत हैं।

OSSC CGL Prelims Exam 2024: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

आयोग द्वारा कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल एग्जाम का आयोजन 20 अक्टूबर 2024 को राज्य के 30 जिलों में किया गया। इस परीक्षा में 150 अंकों के 150 सवाल गए, जिसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया गया। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

OSSC CGL Answer Key 2024: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

ओडिशा सीजीएल प्रीलिम्स परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 21 अक्टूबर को जारी की गई। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 24 अक्टूबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to download OSSC CGL Answer Key 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ओडिशा सीजीएल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

OSSC CGL Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 586 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article