जॉब्स

Constable Kitchen Service Job 2024: बर्तन धोना खाना बनाना आता है तो ITBP में नौकरी पक्की, किचन सर्विस की बंपर वैकेंसी, सैलरी 70000

ITBP Constable Kitchen Service Recruitment 2024: केंद्र सरकार के अधीन आने वाले इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। आईटीबीपी में किचन सर्विस कांस्टेबल के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 819 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी।

Image

ITBP में वैकेंसी

Photo : iStock

ITBP Constable Kitchen Service Recruitment 2024: 10वीं के बाद सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। केंद्र सरकार के अधीन आने वाले इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) में किचन सर्विस कांस्टेबल के 819 खाली पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- itbpolice.nic.in पर जाना होगा।

आईटीबीपी की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2024 को शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

ITBP Constable Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट - itbpolice.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर ITBP Constable Kitchen Services Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Registration Here के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

ITBP Constable Kitchen Services Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है आवेदन?

इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स के किचन सर्विस में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) द्वारा फूड प्रोडक्शन कोर्स करना जरूरी है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा 25 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर की जाएगी।

ITBP

ITBP

ITBP Constable Kitchen Services वैकेंसी डिटेल्स

इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स में किचन सर्विस कास्टेबल के कुल 819 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें पुरुषों के लिए 697 और महिला उम्मीदवारों के लिए 122 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस वैकेंसी के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे स्केल लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article