जॉब्स

ITBP Recruitment 2024: इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस में नौकरी पाने का मौका, 10वीं और 12वीं पास करें अप्लाई

ITBP Constable and Head Constable Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। आईटीबीपी में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 128 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- itbpolice.nic.in पर जाना होगा।

Image

ITBP में नौकरी पाने का मौका

ITBP Constable and Head Constable Recruitment 2024: इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। आईटीबीपी में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 128 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- itbpolice.nic.in पर जाना होगा।

इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

ITBP Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदव करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर ITBP Constable and Head Constable Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Apply Here के ऑप्शन पर जाएं।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स फीड करके पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

ITBP Constable and Head Constable Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हेड कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 10वीं पास की योग्यता मांगी गई है।

इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पद पर नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 25 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 10 सितंबर 2024 के आधार पर की जाती है। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article