ISRO Technician B, Pharmacist Recruitment 2025: इसरो में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ISRO Recruitment 2025) खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने स्पेश एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद ने टेक्नीशियन बी और फार्मासिस्ट ए के पदों पर भर्ती (ISRO Technician B Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.sac.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2025 है। यहां आप आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ISRO Recruitment 2025 Qualification: यहां देखें क्वालिफिकेशन
इसरो टेक्नीशियन बी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा फार्मासिस्ट ए के पदों पर आवेदन के लिए फार्मेसी में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा होना जरूरी है।
ISRO Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
इसरो टेक्नीशियन बी और फार्मासिस्ट ए के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। यहां आयु की गणना 13 नवंबर 2025 के अनुसार की जाएगी। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ISRO Technician B, Pharmacist Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ISRO SAC की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज प जाकर Recruitment वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतानक कर सबमिट पर क्लिक करें।
ISRO Technician B, Pharmacist Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
इसरो के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा। कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवार ट्रेड, स्किल टेस्ट के लिए पात्र होंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होगा। फिर मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा।
