IOCL Recruitment 2025, IOCL Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ऑयल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IOCL Recruitment 2025) खबर है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (IOCL Apprentice Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2755 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 है। यहां आप इंडियन ऑयल के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IOCL Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और एज लिमिट
इंडियन ऑयल के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा व आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां ओबीसी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट दी जाएगी।
IOCL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IOCL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
IOCL Apprentice Recruitment 2025: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- 10वीं 12वीं की मार्कशीट
- आईटीआई सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
IOCL Apprentice Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन
आईओसीएल के अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां मार्क्स के बेसिस पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होगा। फिर मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा।
