Indian Coast Gaurd Navik GD Recruitment 2025: अगर आप 10वीं व 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो कोस्ट गार्ड की निकली नौकरी आपके लिए बेस्ट हो सकती है। इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी/डीबी (Indian Coast Guard CGEPT-02/2025) पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवार joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जानें किस तारीख से पहले करना होगा आवेदन
Indian Coast Guard यानी भारतीय तटरक्षक बल (ICG) एक समुद्री कानून प्रवर्तन और खोज एवं बचाव एजेंसी है जो भारत के समुद्री हितों की रक्षा करती है।
कोस्ट गार्ड में नौकरी पाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए ये एक अच्छा मौका बन सकता है, क्योंकि एजुकेशन मात्र 10वीं 12वीं पास मांगी गई है। जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
ICG Navik Recruitment 2025 Apply Online Last Date
आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 है, इसके बाद आने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Indian Coast Guard Recruitment 2025 Notification
जानिये नोटिफिकेशन के अनुसार, क्या मांगी है योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स/ मैथिमेटिक्स के साथ 12वीं पास।
- नाविक डोमेस्टिक ब्रांच डीबी के लिए 10वीं पास।

क्या मांगी है योग्यता
ICG Navik Recruitment 2025: आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट जाएगी।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 300 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 260 पद नाविक (जीडी) के हैं जबकि 40 पद नाविक (डीबी) के हैं।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये, जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निशुल्क।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीएफटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
