Aly Goni Become First Finalist Of Alliance: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'अलायंस' का हर एपिसोड दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। 'अलायंस' में रहते हुए कंटेस्टेंट्स ने लाइमलाइट भी खूब लूटी है। चाहे फिर वो कुशाल टंडन हों या वंशज सिंह। धीरे-धीरे कुणाल खेमू का 'अलायंस' (Alliance) फिनाले की ओर बढ़ रहा है। वहीं कंटेस्टेंट्स भी 'अलायंस' में अपनी जगह बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। लेकिन अब 'अलायंस' को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है। शो में 'एस टास्क' में जीत दर्ज करते हुए टीवी के पॉपुलर हैंडसम हंक ने 'अलायंस' के फिनाले में अपनी जबरदस्त जगह बना ली है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Traitors 2 में गर्दा उड़ाएंगे ये कंटेस्टेंट्स, सामने आई लिस्ट

Alliance के पहले फाइनलिस्ट बने अली गोनी
अली गोनी (Aly Goni) के 'एस ऑफ अलायंस' बनने से फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। हर कोई अली गोनी की जीत की कामना कर रहा है। बता दें कि 'अलायंस' में अली गोनी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। शो में कदम रखने के बाद से ही अली गोनी अपनी बेबाकी और गेम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अली गोनी के अलावा 'अलायंस' में और कौन-कौन से कंटेस्टेंट फिनाले में अपनी जगह बना पाने में कामयाब होते हैं।
