IDBI Bank AGM, Manager Recruitment 2024: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आईडीबीआई बैंक ने अपने यहां असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड सी व मैनेजर के पदों पर भर्ती (IDBI Bank Recruitment 2024) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (IDBI Bank AGM Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया (IDBI Bank AGM Vacancy) गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2024 है। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों को भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दौर से नहीं (IDBI Bank Manager Vacancy) गुजरना होगा। डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए भर्ती की जाएगी।
IDBI AGM, Manager Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी
आईडीबीआई बैंक के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एजीएम यानी असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड सी के 25 पदों व मैनेजर के 31 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप क्वालिफिकेशन, एज लिमिट व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।IDBI Bank Recruitment 2024: क्वालिफिकेशन
आईडीबीआई असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड सी के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा एडिशनल क्वालिफिकेशन के तौर पर JAIIB/CAIIB/MBA किया होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।IDBI Bank Manager Vacancy: आयु सीमा
आईडीबीआई एजीएम ग्रेड सी के लिए एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 28 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। जबकि मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।IDBI AGM, Manager Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले IDBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, वैलिड मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें।
- प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर निर्धारित केबी में अपलोड करें।
- अब अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
