जॉब्स

IDBI Bank Job 2024: आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव के 1000 पदों पर भर्ती, 29,000 रुपये मिलेगी सैलरी

IDBI Bank Job 2024: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड (IDBI) ने में एग्जीक्यूटिव की नई भर्ती निकल गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (IDBI Bank AGM Recruitment) सकते हैं।

Image

IDBI Bank Job 2024

IDBI Bank Job 2024, Bank Jobs 2024: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड (IDBI) ने में एग्जीक्यूटिव की नई भर्ती निकल गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 नवंबर 2024 से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.idbibank.in पर शुरू हो रहे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (IDBI Bank AGM Recruitment) सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2024 है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की भी लास्ट डेट यही है। चयन के लिए आवेदकों को ऑनलाइन टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), पर्सनल इंटरव्यू ऐर प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (PMRT) से गुजरना होगा। संभावित परीक्षा तिथि- 1 दिसंबर 2024 है।

IDBI Bank recruitment: कौन कर सकता है आवेदन

आईडीबीआई बैंक एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों को कंप्यूटर/आईटी की नॉलेज होनी भी जरूरी है। आवेदन शुल्क के रूप में एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये देने होंगे। वहीं अन्य सभी वर्गों को 1050 रुपये एप्लिकेशन फीस देनी होगी।

IDBI AGM, Manager Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले IDBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, वैलिड मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर निर्धारित केबी में अपलोड करें।
  • अब अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

IDBI Bank recruitment: आयु सीमा

आईडीबीआई बैंक की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थियों का जन्म 2 अक्टूबर 1999 से पहले और 1 अक्टूबर 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए। चयनित युवाओं को पहले साल हर महीने 29,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। वहीं दूसरे साल 31,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article